Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीएसएफ दूसरा नाम जोश और वीरता है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीएसएफ दूसरा नाम जोश और वीरता है
बीकानेरराजस्थान

बीएसएफ दूसरा नाम जोश और वीरता है

editor
editor Published September 3, 2022
Last updated: 2022/09/03 at 8:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आर एस वी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और आर एस वी के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक दिवस से पूर्व आयोजित विशिष्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद को डीआईजी बीएसएफ श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने सुशोभित किया। कार्यक्रम में विद्यालय तथा बीएसएफ ने संयुक्त रूप से लोंगे वाला पोस्ट पर भारत पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता का प्रदर्शन करने वाले लांस नायक श्री भैरों सिंह जी एवं संसद पर हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा के एनकाउंटर में शहीद हुए कांस्टेबल बलवीर सिंह जी की वीरांगना श्रीमती सुशीला कंवर जी एवं उनके पुत्र को सम्मानित किया। बीएसएफ के जेज बैंड द्वारा  आकर्षक प्रस्तुति विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति से बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बीएसएफ की आर्टिलरी का प्रदर्शन भी आरएसवी स्पोट्र्स ग्राउंड में किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों ने उत्साह पूर्वक  भाग लिया एवं बीएसएफ जवानों से आधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों का उत्साह उनके नारों से स्पष्ट था भारत माता की जय, और वंदे मातरम के नारों से अनेकों बार वातावरण गुंजायमान हुआ। डीआईजी राठौड़ ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बीएसएफ के बारे में सटीक जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों से भी परिचित करवाया एवं उनकी वीरता का परिचय दिया। सेकंड कमांडेंट श्री आलोक शुक्ला जी एवं डेप्युटी कमांडेंट श्री दीपेंद्र सिंह जी ने भी विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए तथा समाज में व्याप्त ड्रग्स के अभिशाप से भी रूबरू करवाया। आर एस वी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी, निदेशक पार्थ मिश्रा एवं कोऑर्डिनेटर रविंद्र भटनागर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया है उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। श्री आदित्य ने अपने धन्यवाद भाषण में कहां की बीएसएफ दूसरा नाम जोश और का वीरता है। श्री मिश्रा ने आभार व्यक्त  किया एवं कहा कि बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति का लयबद्ध रुप से संचालन स्वामी आर एन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में रितु शर्मा ने किया तथा अपनी कविताओं और अभिव्यक्ति के माध्यम से तालियां बटोरी।


Share News

editor September 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस ने 3.21 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट
बीकानेर
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर में अलका स्वामी की नई पुस्तक ‘100 बिग क्वेश्चन’ का हुआ विमोचन
बीकानेर
जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे समाजसेवी चंद्रेश हर्ष
बीकानेर
बीकानेर: 17 लाख के सोने-चांदी के गहनों सहित आदतन चोर गिरफ्तार
बीकानेर
अमेरिका ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया
बीकानेर
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में पुलिस और एनएसयूआई में बवाल
बीकानेर
बीकानेर में जैसलमेर नेशनल हाईवे पर पुलिस बस हादसे का शिकार हुई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने 3.21 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Published June 27, 2026
बीकानेर

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत

Published June 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अलका स्वामी की नई पुस्तक ‘100 बिग क्वेश्चन’ का हुआ विमोचन

Published June 27, 2026
बीकानेर

जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे समाजसेवी चंद्रेश हर्ष

Published June 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?