Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल:मेष और धनु राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है, कन्या राशि वालों के लिए भी फायदे वाला दिन है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > करियर > आज का राशिफल:मेष और धनु राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है, कन्या राशि वालों के लिए भी फायदे वाला दिन है
करियरबीकानेर

आज का राशिफल:मेष और धनु राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है, कन्या राशि वालों के लिए भी फायदे वाला दिन है

editor
editor Published September 2, 2022
Last updated: 2022/09/02 at 9:39 AM
Share
SHARE
Share News

2 सितंबर-  शुक्रवार को इंद्र और मातंग नाम के शुभ योग रहेंगे। इससे मेष राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। कन्या राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। धनु राशि वालों को आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। इनके अलावा आज कर्क राशि वाले लोग नौकरी और बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। तुला राशि वाले नई शुरुआत करना चाहते हैं तो रुकें, दिन ठीक नहीं है। कुंभ राशि वाले लोग बिजनेस में आज निवेश न करें। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष – पॉजिटिव- दिन सकारात्मक बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती हैं। किसी भी फोन कॉल अथवा अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन को गंभीरता से लें। समाज तथा परिवार में भी आपका वर्चस्व बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको अपने आवेश तथा गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। जिससे बात ज्यादा बिगड़ सकती है। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे। बेहतर होगा कि व्यस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी रुकी हुई पेमेंट मिल सकती हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें और तथा विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का अतिरिक्त काम करना पड़ेगा।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। किसी खास मित्र से मुलाकात भी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपनी किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का पूरी तरह चेकअप करवाएं। क्योंकि दोबारा उभरने के आसार लग रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उसकी सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, निश्चित ही उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपको कोई विशेष कार्य करने में सहायक रहेंगी। धर्म तथा अध्यात्म में भी आस्था बनी रहेगी।
नेगेटिव- भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, उस पर ज्यादा लाभ की उम्मीद किए बिना निर्णय लेना उचित रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या का निवारण आपके सहयोग से होगा। इससे बच्चों का भी आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आपके द्वारा की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। काम करने के तरीकों में कुछ तब्दीलियां करने से काम सुधरेगा। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना बहुत जरूरी है।
लव- परिवार के साथ हास परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

- Advertisement -

मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। वर्तमान सुरक्षा को अपनाते हुए अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ाएगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी बदलाव लाना जरूरी है। कभी-कभी सुस्ती और आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियां नजरअंदाज ना करें और ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यवसाय पर होने दे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों मे इमोशनल लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में ना आएं।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाएं विशेष महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- भावनाओं की बजाय हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करने का प्रयास करें। कोई लाभदायक समाचार मिलेगा और आपको नई संभावनाएं प्राप्त होगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- किसी यात्रा से जुड़ा प्रोग्राम बन रहा है, तो उसे स्थगित रखना ही बेहतर है। किसी खास कार्य में रुकावट आने से मन उदास रह सकता है। इस समय अपने स्वभाव का अवलोकन और मनन करना जरूरी है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय अथवा जॉब से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। क्योंकि इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां रहेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
लव- दूसरों के मामले में ज्यादा टोका टाकी अथवा हस्तक्षेप करने से आपकी मानहानि पर भी बात आ सकती है। अपने इस स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन आदि हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आज आपकी कोई विशेष कार्य के प्रति चल रही मेहनत सफल होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी किसी भी योजना को भी फलीभूत करने के लिए समय अनुकूल है। अध्यात्म तथा धर्म-कर्म में रुचि आपके व्यवहार को बहुत ही पॉजिटिव बनाएगी।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा सोचने की वजह से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ खो देंगे। इसलिए उचित रूपरेखा बनाकर ही अपने कार्यों को अंजाम दे तथा गैरकानूनी कार्याे से दूर ही रहे। और रुपए-पैसे से संबंधी उधारी भी ना करें।
व्यवसाय- इस वक्त बिजनेस संबंधी कोई भी खास निर्णय को क्रियान्वित करने से पहले सलाह-मशवरा कर ले। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध रखें। ज्यादा टोका-टाकी की वजह से स्टाफ परेशान हो सकता है। ऑफिस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह बहुत ही लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तला बना खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- इस समय लाभदायक स्थिति बनी हुई है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर अधिकतर समय व्यतीत होगा। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ ही मनोरंजन आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का भी ध्यान रखें।
नेगेटिव- युवा वर्ग का अपना भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर बाहरी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास करना और उनकी बातों में आना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले तो अच्छा है।
व्यवसाय- इस समय वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान देने की जरूरत है। कुछ नया कार्य करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। अभी आप जितनी मेहनत करेंगे भाग्य भी उतना ही साथ देगा। हालांकि आय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। सभी लोगों में प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ज्यादा तनाव लेने की वजह से कुछ दिमागी थकान महसूस होगी। समय-समय पर आराम भी लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दें। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी कोई कार्य चल रहा है तो वास्तु सम्मत नियमों का भी जरूर प्रयोग करें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात तरोताजा कर देगी।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा निकट संबंधी के साथ कलह की स्थिति भी बन रही हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।बच्चों के ऊपर जरूरत से ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं। इससे उनके आत्म बल में कमी आएगी।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां तो यथावत चलती रहेंगी, परंतु अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। ये समय कोई नया काम शुरू करने के लिए अभी अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोग सावधान रहें, कि आपके कार्यों का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल और अधिक खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ समस्याएं रहेंगी। लेकिन आप किसी भी परिस्थिति को आसानी से हल करने में सक्षम रहेंगे। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनेगी जो कि लाभदायक भी रहेगी। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें।
नेगेटिव- दूसरों की सलाह को भी नजरअंदाज ना करें। कई बार उचित सलाह भी मिल जाती हैं। अत्यधिक कार्यभार का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना सीखे।
व्यवसाय- व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार रहेगा और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर भी रखना जरूरी है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्थित वातावरण बना कर रखेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द माइग्रेन की समस्या बढ़ जाएंगी। काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- बेहतरीन समय बना हुआ है इसका उचित फायदा उठाये। परंतु दूसरों पर उम्मीद ना करके अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बुजुर्गों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपको सफलता देगा। बच्चों की भी अनुशासित दिनचर्या रहेगी।
नेगेटिव- कई बार आप जल्दबाजी में काम बिगाड़ भी लेते हैं। थोड़ा सा संयम और धैर्य रखना आपको कई परेशानियों से बचाएगा। शक और संशय से संबंधों में खटास आ सकती हैं। विद्यार्थियों को भी अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम का दबाव बना रहेगा। व्यवसाय में कर्मचारियों तथा स्टाफ के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें, आपको कुछ उचित समाधान मिल सकते हैं। कुछ नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव- अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय मित्र के साथ अवश्य शेयर करें, निश्चित ही आपको उचित सलाह प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी नकारात्मक वर्तमान परिस्थितियां आपकी तनाव का कारण बन सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- आज का दिन काफी हद तक सफलता देने वाला है। प्रभावशाली तथा अंत अभिव्यक्ति के सानिध्य में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। विशेष कार्य में चल रही बाधाएं दूर होंगी।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी कार्यवाही करने से पहले अनुभवी लोगों से उचित विमर्श अवश्य कर ले। माता-पिता समान किसी भी व्यक्ति से मतभेद ना उत्पन्न होने दे। यह भी ध्यान रखें कि बिना मेहनत के भाग्य भी सहयोग नहीं करेगा।
व्यवसाय- काम पूरा करने में स्टाफ और सहयोगियों की मदद मिलती रहेगी।। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है।
लव- विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी अलगाव होने जैसी स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य- मेडिटेशन और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। क्योंकि तनाव और डिप्रेशन की स्थिति को दूर करने में बहुत ही सहायक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से होते जाएंगे। परंतु कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार जनों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलने वाली हैं।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें। कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करना तथा उसमें समय लगाना आपकी कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा। परंतु इस समय किसी भी व्यवसायिक योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका पैसा डूब भी सकता है।
लव- जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। जिसका मुख्य कारण मौसम की वजह से आपकी लापरवाही ही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आय के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। अगर किसी भविष्य संबंधी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं। सिर्फ आपको अपने कार्य के हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करके उस पर काम करने की जरूरत है। धार्मिक स्थान पर जाने संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- अपने दिखावे की आदत पर रोक लगाना चाहिए। ज्यादा खर्चा और समय को इस्तेमाल न करना आपको मुसीबत में डालेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें। तथा अपने परिवार पर ध्यान दें।
व्यवसाय- वर्तमान समय में चल रहे बिजनेस के कामों के साथ नए काम पर भी ध्यान केंद्रित रखें। मीडिया और संबंधों के जरीये से आपको व्यवसाय संबंधी काफी नॉलेज मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में विवाह की कोई भूमिका बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण के प्रभाव से बचने के लिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। तथा आयुर्वेद का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2


Share News

editor September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मोहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
जमीन हड़पने और मारपीट का मामला, नोखा थाने में एफआईआर दर्ज
बीकानेर
सरदारशहर में दुकान का छज्जा गिरा, एक की मौत, कई घायल
बीकानेर
फर्जी एक्सईएन बनकर ठगने की कोशिश, सतर्कता से बचा ग्रामीण
बीकानेर
ऑपरेशन सिंधु: जंग में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी
बीकानेर
बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में सुधेश की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा जाना चाहिए: राजेन्द्र जोशी
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में नकली खाद-बीज कांड, लैब जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
ईरान-इजराइल तनाव से भारत में पेट्रोल 120 रुपये तक पहुंच सकता है!
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

मोहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Published June 23, 2025
बीकानेर

जमीन हड़पने और मारपीट का मामला, नोखा थाने में एफआईआर दर्ज

Published June 23, 2025
बीकानेर

सरदारशहर में दुकान का छज्जा गिरा, एक की मौत, कई घायल

Published June 23, 2025
बीकानेर

फर्जी एक्सईएन बनकर ठगने की कोशिश, सतर्कता से बचा ग्रामीण

Published June 23, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?