Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शीघ्र चालू होंगी शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें, न्यास द्वारा ईओआई जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शीघ्र चालू होंगी शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें, न्यास द्वारा ईओआई जारी
बीकानेरराजस्थान

शीघ्र चालू होंगी शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें, न्यास द्वारा ईओआई जारी

editor
editor Published September 1, 2022
Last updated: 2022/09/01 at 3:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें शीघ्र ही चालू हो जाएंगी। नगर विकास न्यास द्वारा इनके रख-रखाव और संधारण के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर दिया गया है।
जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को न्यास अधिकारियों के साथ इन पाइंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था संधारित करने के लिए इन ट्रेफिक पाइंट्स को शीघ्र चालू किया जाए।
जिला कलक्टर ने बताया कि न्यास द्वारा जयपुर जोधपुर बाईपास, हल्दीराम प्याऊ, सोफिया स्कूल, आर्मी गेट, म्यूजियम चौराहा, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, गोगागेट सर्किल, रानी बाजार सर्किल, रामरतन कोचर सर्किल, जैन कॉलेज तिराहा, श्रीगंगानगर चौराहा पर भीमसेन सर्किल, पंडित धर्मकांटा, जिला परिषद के सामने, कोठारी हॉस्पिटल, पूगल फांटा, मंडी गेट के सामने, करमीसर फांटा, कोटगेट के सामने, सर्किट हाउस और पुलिस लाइन चौराहा सहित कुल 21 स्थानों का चयन किया है। इन स्थानों पर ईओआई के माध्यम से लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने यह कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
न्यास कॉलोनियों में होगी *पानी-बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं*
जिला कलक्टर ने न्यास के अशोक नगर, यादवेन्द्र शर्मा चंद्र कॉलोनी, शौकत उस्मानी नगर सहित अन्य कॉलोनियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों में पानी-बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं हों, इसके मद्देनजर प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने आवासन मंडल की शिवबाड़ी आवासीय योजना में सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए तथा बताया कि हाउसिंग बोर्ड की लगभग 2200 बीघा क्षेत्र में विकसित की जाने वाली इस कॉलोनी में लगभग आठ हजार आवास बनाए जाएंगे। उन्होंने यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, सहायक अभियंता भव्यदीप, उप आवासन आयुक्त अमित अग्रवाल आवासीय अभियंता आर के मेघवाल, परियोजन अभियंता पीके माथुर साथ रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रविवार को इन इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
चाय पीने निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, चार की मौत
बीकानेर
एमडी, कारतूस और 17 लाख नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
इनामी ड्रग तस्कर ने थानाधिकारी पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी
बीकानेर
ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सत्यशील महाराज
बीकानेर
महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में वापसी पर हाईकमान की मुहर
राजनीति
सवाई माधोपुर में पहला राष्ट्रीय अमरूद महोत्सव, किसानों की आय बढ़ाने की पहल
बीकानेर
घर में घुसकर हमला और हवाई फायरिंग का आरोप, लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रविवार को इन इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published January 17, 2026
बीकानेर

चाय पीने निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, चार की मौत

Published January 17, 2026
बीकानेर

एमडी, कारतूस और 17 लाख नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Published January 17, 2026
बीकानेर

इनामी ड्रग तस्कर ने थानाधिकारी पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी

Published January 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?