Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं का किया सम्मान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं का किया सम्मान
बीकानेरराजस्थान

महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं का किया सम्मान

editor
editor Published August 26, 2022
Last updated: 2022/08/26 at 7:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि महिलाएं आत्मविश्वास रखते हुए इस संकल्प के साथ कार्य करें कि उनका कार्य पुरुषों के कार्य से कम नहीं है। महिला समानता दिवस पर रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने यह बात कही। जिला कलक्टर ने कहा अपने बेटे-बेटी को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर दें, तभी वास्तविक रूप से समाज में समानता स्थापित हो सकेगी। उन्होंने महिलाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं राजीविका से जुडें, अपना व्यवसाय चुनें और स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम करें।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में स्वयं को स्थापित किया है। इससे प्रेरणा लेते हुए अवसरों का उपयोग करें और स्वयं को और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि अपने घर में बेटा-बेटी के बीच समान व्यवहार करते हुए महिला समानता में अपना योगदान दें। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई और स्वागत उद्बोधन दिया। जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने राजीविका के उद्देश्य व पृष्ठभूमि तथा विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
*124 महिला स्वयं सहायता समूहों को 187.5 लाख रुपए के ऋण वितरित*
कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी 124 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 187.5 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 76 महिला एसएचजी को 102 लाख रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 3 महिला एस एच जी को 12.5 लाख रुपए, एचडीएफसी द्वारा 22 एस एच जी को 42 लाख रुपए तथा आर एम जी बी द्वारा 22 महिला एस एच जी को 29 लाख व पीएनबी द्वारा एक महिला सहायता समूह को दो लाख रुपए का ऋण वितरण कर लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आईजीसीसीवाई योजना में 19 महिलाओं को 4.72 लाख, दो महिलाओं को एम एल यू पी वाई में साढ़े ग्यारह लाख, एक महिला को पीएमईजीपी में एक महिला को साढ़े नो लाख रुपए का ऋण का चौक सौंपा गया।
कार्यक्रम में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह,एलडीएम एम एम एल पुरोहित सहित सम्बंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने आभार व्यक्त किया।
*इनका किया सम्मान*
इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की साथिन बीकानेर से सरोज, खाजूवाला से शांति, लूणकरणसर से केलम, कोलायत के खारी चारणान से कांता व नोखा के चरकडा से प्रेम लता को सम्मानित किया। आईसीडीएस में सेवाएं देने के लिए सुमित्रा, लक्ष्मी, संजू शर्मा, निर्मला देवी, सुनीता मेघवाल, बिरमा देवी तथा आशा सहयोगिनी के रूप में नापासर से संतोष, खाजूवाला से रोशनी, लूणकरणसर से सीमा शर्मा, नोखा से सुखी देवी व बीकानेर से सुमित्रा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजीविका के तहत पूगल की सुमन, पांचू की सुधा, बीकानेर की गंगा देवी, नोखा की किरण बिश्नोई वह कोलायत की उर्मिला तंवर का सम्मान किया गया। नरेगा में महिला मेट के रूप में कार्य करने के लिए उर्मिला, विजयलक्ष्मी, मोहिनी, सोनू को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की सिरकौर, रेणु, अनीता,अंजू व राधा का उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान किया गया।
*राज्य स्तरीय समारोह से लाइव जुडी महिलाएं*
इससे पहले राज्य स्तर पर महिला समानता दिवस पर आयोजित समारोह से जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाएं लाइव जुड़ीं। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1000 करोड़ रुपए का महिला निधि कोष महिला सशक्तीकरण को समर्पित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुशासन में महिलाओं की समान भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान की हमारी राष्ट्रीय परम्परा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम पोर्टल जॉब का शुभारंभ भी किया गया।


Share News

editor August 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हथियारबंद समूह ने मारपीट और जातिसूचक गालियों के साथ धमकी दी
बीकानेर
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले राहत, अब स्कूलों में सीमित शिक्षक ही SIR ड्यूटी पर
बीकानेर
ऊंचाई से गिरने पर 14 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज किया
बीकानेर
तमिलनाडु के अनोखे मंदिर में एलियन की पूजा, पुजारी ने बताया शिव का प्रथम देव
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
भूमि विवाद ने लिया उग्र रूप, दीवार तोड़कर गेट चोरी का मामला दर्ज
बीकानेर
पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ कार सवार युवक को नाकाबंदी में पकड़ा
बीकानेर
रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, पांच की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हथियारबंद समूह ने मारपीट और जातिसूचक गालियों के साथ धमकी दी

Published November 16, 2025
बीकानेर

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले राहत, अब स्कूलों में सीमित शिक्षक ही SIR ड्यूटी पर

Published November 16, 2025
बीकानेर

ऊंचाई से गिरने पर 14 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज किया

Published November 16, 2025
बीकानेर

तमिलनाडु के अनोखे मंदिर में एलियन की पूजा, पुजारी ने बताया शिव का प्रथम देव

Published November 16, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?