Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला टीचर को जिंदा जलाया:मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > महिला टीचर को जिंदा जलाया:मौत
Jaipurराजस्थान

महिला टीचर को जिंदा जलाया:मौत

admin
admin Published August 17, 2022
Last updated: 2022/08/17 at 2:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में एक महिला टीचर को दबंगों ने जिंदा जला दिया। करीब 7 दिन पहले की इस वारदात का वीडियो आज सामने आया है। यह भयावह मामला राज्य के किसी दूर-दराज के इलाके का नहीं, ऐन राजधानी का है। उस महिला का कसूर इतना था कि वह आरोपियों से काफी दिन पहले अपने उधार दिए पैसे मांग रही थी। बुरी तरह झुलसी टीचर ने मंगलवार देर रात SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना 10 अगस्त को जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर रायसर गांव की है। सुबह आठ बजे रैगरों के मोहल्ले में वीणा मेमोरियल स्कूल की टीचर अनीता रेगर (32) अपने बेटे राजवीर (6) के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ बदमाशों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। अनीता खुद को बचाने के लिए पास ही में कालू राम रैगर के घर में घुस गई।उसने 100 नंबर और रायसर थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर अनीता को आग लगा दी। महिला चीखती, चिल्लाती रही, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे। आरोप है कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति ताराचंद अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। 70 प्रतिशत झुलसी अनीता को जमवारामगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे एसएमएस हॉस्पिटल के जयपुर के बर्न वार्ड में रेफर कर दिया गया। यहां करीब सात दिन तक वह मौत से जंग लड़ती रही, लेकिन मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।

उधार दिया पैसा मांगने से बिगड़ी थी बात
जानकारी के अनुसार मृतक महिला अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपए दिए हुए थे। महिला बार-बार जब उन से पैसों की मांग करती तो ये लोग उसके साथ अभद्रता और मारपीट किया करते थे।इस संबंध में 7 मई को अनीता ने रायसर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए।

आरोपी अब तक गिरफ्त में नहीं
ताराचंद ने बताया कि गांव के ही गोकुल, आनंदी, रामकरण, बाबूलाल, प्रहलाद रेगर (वार्ड पंच), मूलचंद, सुरेश चंद, सुलोचना, सरस्वती, विमला ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। उसकी पत्नी ने लोगों से जान बचाने की गुहार की, लेकिन बदमाशों के डर से किसी ने भी अनीता की मदद नहीं की।घटना के बाद ताराचंद ने 12 अगस्त को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से भी मिला। ताराचंद ने रायसर एसएचओ, एएसआई कबूल सिंह, पुलिसकर्मी विनोद गुर्जर पर बदमाशों को शरण देने और मिलीभगत का आरोप लगाया।

- Advertisement -

पुलिस के कारण नहीं सामने आया वीडियो
बताया जा रहा है कि 10 अगस्त को कॉलोनी के एक व्यक्ति ने ये वीडियो बनाया था। जो 11 अगस्त को मृतका अनीता के जेठ कैलाश के पास आ गया था। पुलिस के मना करने पर कैलाश ने वीडियो किसी से शेयर नहीं किया। पुलिस ने कहा था कि वो जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। इसलिए वीडियो किसी से शेयर नहीं किया। आखिर महिला की मौत के बाद वीडियो शेयर किया गया।


Share News

admin August 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?