Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मनमर्जी आये जगहों पर खोल दिये ठेके,गोदामो में बिक रही शराब
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > मनमर्जी आये जगहों पर खोल दिये ठेके,गोदामो में बिक रही शराब
crimeबीकानेर

मनमर्जी आये जगहों पर खोल दिये ठेके,गोदामो में बिक रही शराब

admin
admin Published August 5, 2022
Last updated: 2022/08/05 at 5:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले में आबकारी के नियम कायदे हवा हो रहे है। इसके चलते आबकारी अफसर मर्जी आये जहां लॉकेशन पास कर शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे रहे है। इससे कई रिहायशी स्थलों और महिलाओं बच्चों के आवागमन वाले मार्गो खुल रही शराब की दुकानों से गहलोत सरकार की छवि खराब होने के साथ जन विरोध भी भडक़ रहा है। लेकिन ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर मोटी कमाई में जुटे आबकारी अफसरों को जन विरोध से कोई सरोकार नहीं है। इसे लेकर ताजा मामला हैड पोस्ट ऑफिस रोड़ पर खोली जा रही शराब की एक दुकान को लेकर सामने आया है। जानकारी के अनुसार मजिस्द से महज डेढ सौ मीटर दूरी पर खोली जा रही शराब की इस दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह राठौड़ और शहर की आबकारी निरीक्षक सरिता भार्गव के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवा दी है। इसके विवादस्पद जगह पर शराब ठेका खोलने की लोकेशन पास करने की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं आबकारी विभाग ने नई नीति के तहत शराब ठेकेदारों को स्टॉक रखने के लिये गोदामों की छूट दे रखी है। लेकिन बीकानेर के शराब ठेकेदार अपने गोदामों से शराब बेच रहे है। यह सब आबकारी अफसरों की आंखों के सामने हो रहा है। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। खास बात यह है कि यह बात शिकायत के बाद सत्यापित भी हो चुकी है। फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में कई ठेकेदारों ने अपने इन गोदामों को शराब की अवैध ब्रांचे बना लिया है। आलम यह है कि इन गोदामों से यहां शराब बेची जा रही है। साथ ही यहां बैठकर लोग शराब भी पी रहे हैं। ऐसे में यह गोदाम मधुशालाज् में तब्दील नजर आ रहे हैं। इसको लेकर कई ठेकेदारों की ओर से विभाग को लिखित में शिकायत की गई है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। ठेकेदारों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल खुलेआम चल रहा है। कई मर्तबा कहने पर भी विभाग के अधिकारियों की चुप्पी नहीं टूट रही है। इसके चलते गोदाम संचालित करने वालों को यहां से खुलेआम शराब बेचने की शह मिल रही है।


Share News

admin August 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर
बीकानेर
बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना
बीकानेर
पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत
बीकानेर
11 जून से राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का नया दौर शुरू
बीकानेर
बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना, तीन घंटे रहेगा शटडाउन
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद फायरिंग मामले में सीसीटीवी से आया नया मोड़
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल की आय और यात्री संख्या में बढ़ोतरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Published June 10, 2026
बीकानेर

आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर

Published June 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना

Published June 10, 2026
बीकानेर

पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत

Published June 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?