Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों पर की गतिशक्ति यूनिट का गठन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों पर की गतिशक्ति यूनिट का गठन
बीकानेर

उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों पर की गतिशक्ति यूनिट का गठन

admin
admin Published August 5, 2022
Last updated: 2022/08/05 at 6:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे की विकासात्मक एवं आधारभूत परियोजनाओं को पूर्ण करने की गति बढ़ाने के लिए गतिशक्ति योजना प्रारम्भ की गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में 27 जुलाई को आदेश पारित होने के बाद महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री विजय शर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों पर गतिशक्ति यूनिट की स्थापना कर मुख्य परियोजना प्रबन्धक/गतिषक्ति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश पारित कर दिये गये है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे पर आधारभूत परियोजनाओं यथा स्टेशन पुर्नविकास, यार्ड रिमॉर्डलिंग, यातायात सुविधाओं इत्यादि कार्यों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण करने के लिए गतिशक्ति योजना के तहत गतिशक्ति यूनिटों की स्थापना की जा रही है। वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के रेलवे अधिकारी द्वारा इस गतिशक्ति यूनिट का संचालन किया जायेगा। गतिशक्ति यूनिट मण्डलों पर मण्डल रेल प्रबन्धक के अधीन कार्य करेगी, जिससे स्थानीय परियोजनाओं संबंधी कार्यो में तेजी आयेगी। भारतीय रेलवे पर सर्वप्रथम पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में खुर्दा रोड, बिलासपुर, दिल्ली, बैगलूरू एवं आगरा मण्डल पर निर्माण कार्यों को गति देने के लिए गतिशक्ति यूनिट की स्थापना की गई थी, जिसके सफल होने के पश्चात् इसे समस्त भारतीय रेेलवे पर लागू किया गया है। गतिशक्ति यूनिट की स्थापना से निर्माण कार्यों में मण्डल एवं क्षेत्रीय मुख्यालय के बीच पत्राचार इत्यादि में लगने वाले अतिरिक्त समय में कमी आयेगी तथा योजनाओं का अनुमोदन मण्डल रेल प्रबन्धक स्तर पर ही होने से कार्य लक्षित समय-सीमा में पूर्ण किये जा सकेंगे। साथ में क्षेत्रीय मुख्यालय एवं मण्डल के अधिकारियों का एक नेटवर्किंग प्लानिंग ग्रुप भी कार्यशील होगा, जो कार्यों की गति बढाने के लिए उत्तरदायी होगा।उत्तर पश्चिम रेलवे पर महाप्रबन्धक श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार रेलवे बोर्ड से आदेश प्राप्त होते ही एक सप्ताह से भी कम समय में चारों मण्डलों पर गतिशक्ति यूनिट की स्थापना कर दी गई है। जिसमें जयपुर मण्डल पर सुरेन्द्र गोयल, अजमेर मण्डल पर अनुप कुमार शर्मा, जोधपुर मण्डल पर  मनोज कुमार गुप्ता एवं बीकानेर मण्डल पर  निर्मल कुमार शर्मा को मुख्य परियोजना प्रबन्धक/गतिशक्ति बनाया गया है। साथ ही प्रत्येक मण्डल पर गठित इस यूनिट के सहायक अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।


Share News

admin August 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

भारतीय सेना भर्ती परीक्षा 1 जून से, बीकानेर समेत 11 शहरों में सेंटर
बीकानेर
सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और माता का छत्र ले गए चोर
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू
देश-दुनिया
पीबीएम अस्पताल में अब डॉक्टर की मुहर जरूरी, फर्जीवाड़े पर सख्ती
बीकानेर
पिकनिक में लस्सी पीने से 48 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार
बीकानेर
राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान
NEET-UG परीक्षा 21 जून को, NTA ने नई तारीख घोषित की
राजस्थान
बीकानेर में बुजुर्ग महिला ने मकान कब्जे का मामला दर्ज कराया
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भारतीय सेना भर्ती परीक्षा 1 जून से, बीकानेर समेत 11 शहरों में सेंटर

Published May 15, 2026
बीकानेर

सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और माता का छत्र ले गए चोर

Published May 15, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में अब डॉक्टर की मुहर जरूरी, फर्जीवाड़े पर सख्ती

Published May 15, 2026
बीकानेर

पिकनिक में लस्सी पीने से 48 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?