Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सदर थाना रोड पर अवैध अतिक्रमण तथा पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था माकूल करने के लिए परिवाद दायर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सदर थाना रोड पर अवैध अतिक्रमण तथा पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था माकूल करने के लिए परिवाद दायर
बीकानेर

सदर थाना रोड पर अवैध अतिक्रमण तथा पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था माकूल करने के लिए परिवाद दायर

admin
admin Published August 3, 2022
Last updated: 2022/08/03 at 6:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जूनागढ़ से सदर थाना की और जाने वाली मुख्य सड़क पर अवैध अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण क्षेत्र पर लगे बिजली और टेलीफोन के तार के खम्बे पोल, आवारा पशु और नामाकूल सफाई व्यवस्था से आमजन रोजाना परेशान हो रहे है जिसके बाबत अधिवक्ता गगन कुमार सेठिया द्वारा दिननक 29 मार्च 2022 को जिला कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम, सचिव नगर विकास न्यास सहित कई प्रशासनिक अधिकारियो को नोटिस भेजकर समाया का निराकरण करने की मांग की गयी थी परन्तु आज दिनांक तक प्रशासन द्वारा इस और कोई सुध नहीं ली गयी जिसपर अधिवक्ता गगन कुमार सेठिया और सौरभ पांडेय ने स्थाई लोक अदालत के समक्ष ग्यारह अधिकारीयों जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, नगर निगम आयुक्त, नगर विकास न्यास सचिव , अतिरिक्त मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, पुलिस अधीक्षक , वृत्ताधिकारी यातायात, प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पी पी ब्रांच शाखा, दीप्ती जोनल मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर, महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड, प्रबंधक बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड के विरुद्ध वाद दायर किया है । दायर किये गए वाद में बताया गया है कि इस मार्ग पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, नामाकूल सफाई व्यवस्था, आवारा पशु तथा अतिक्रमण क्षेत्र पर लगे बिजली और टेलीफोन के तार के खम्बे पोल के कारन आमजन को आवाजाही में भरी समस्या हो रही है साथ ही आये दिन नालियां ओवरफ्लो हो जाने के कारन सड़क पर गंदगी बिखरी हुई रहती है जिससे आवाजाही में भारी समस्या होती है । उक्त सड़क पर सुबह और शाम दोनों समय पुलिस कर्मियों, बैंक कर्मियों, वकीलों, न्यायिक अधिकारीयों कर्मचारियों , मुवक्किलों तथा आमजन की भारी आवाजाही रहती है जिसमे उक्त समस्याओं के चलते भारी जाम तक लग जाता है । जिला मुख्यालय उक्त सड़क के बिलकुल पास होने के बावजूद और नोटिस दे देने के बावजूद जिला प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है । सभी विभाग एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं । उक्त सड़क पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा उसके सामने सदर थाने तक दुकानदारों मकानमालिकों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है, जल निकासी हेतु सर्कार द्वारा निर्मित नाली को सही जगह से हटाकर अतिक्रमण कर आगे की और अवैध रूप से बनवा दिया गया है । दायर किये गए परिवाद में अवैध अतिक्रमण हटवाने, बैंक और दुकान माकन मालिकों को अपने ग्राहकों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने के लिए पाबंद करने, सफाई व्यवस्था माकूल करने, बिजली तथा टेलीफोन के तार के पोल सुव्यवस्थित करवाने की मांग की गयी है । उक्त वाद के दायर होने पर माननीय स्थाई लोक अदालत द्वारा सभी ग्यारह पक्षकारो को न्यायालय के समक्ष 17 अगस्त 2022 को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किये गए हैं।


Share News

admin August 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
बीकानेर
नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके
बीकानेर
कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य
बीकानेर
रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
बीकानेर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार के नकली नोट जब्त
बीकानेर
काम के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते दो पदक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती

Published May 21, 2026
बीकानेर

कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

Published May 21, 2026
बीकानेर

नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके

Published May 21, 2026
बीकानेर

कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?