Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रशासन शहरों के संग अभियानः जिला कलक्टर ने नोखा में 21 और देशनोक में वितरित किए 3 पट्टे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रशासन शहरों के संग अभियानः जिला कलक्टर ने नोखा में 21 और देशनोक में वितरित किए 3 पट्टे
बीकानेरराजस्थान

प्रशासन शहरों के संग अभियानः जिला कलक्टर ने नोखा में 21 और देशनोक में वितरित किए 3 पट्टे

admin
admin Published August 2, 2022
Last updated: 2022/08/02 at 8:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 2 अगस्त। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मंगलवार को नोखा और देशनोक नगरपालिका में आयोजित शिविरों का मंगलवार का निरीक्षण किया। उन्होंने नोखा में 21 और देशनोक में 3 पट्टे लाभार्थियों को वितरित किए।
जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी पट्टे बनाने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज की सूची शिविर स्थल पर स्पष्ट रूप से चस्पा कर दें, जिससे पट्टे बनवाने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्रों में टीमें घर-घर सर्वे की कार्यवाही कर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन लें और लोगों को राज्य सरकार के इस अभियान से लाभ दिलवाएं।
जिला कलक्टर ने नोखा में आयोजित शिविर में कृषि भूमि के 10 तथा धारा 69ए के 11 सहित कुल 21 पट्टों का वितरण किया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय नोखा को भूमि तादादी 4768.50 वर्गफुट, पुलिस थाना नोखा को भूमि तादादी 53798.64 वर्गफुट तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के लिए भूमि तादादी 24195.43 वर्गफुट के सरकारी पट्टे भी वितरित किए गए।
जिला कलक्टर ने नोखा नगर पालिका भवन का निरीक्षण किया और क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा हेतु संचालित 60 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाने की सराहना की। नोखा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि अब तक 1 हजार 536 पट्टे जारी किए जा चुके हैं। वहीं देशनोक नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बृजेश सोनी ने बताया कि 864 पट्टे वितरित किए गए हैं।
इस दौरान नोखा पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर, देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, नोखा उपखण्ड अधिकारी स्वाति गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Share News

admin August 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
बीकानेर
नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके
बीकानेर
कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य
बीकानेर
रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
बीकानेर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार के नकली नोट जब्त
बीकानेर
काम के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते दो पदक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती

Published May 21, 2026
बीकानेर

कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

Published May 21, 2026
बीकानेर

नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके

Published May 21, 2026
बीकानेर

कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?