बीकानेर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी और कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 28 जून को संसोलाव तालाब के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से अवैध धारदार हथियार बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अनीष गहलोत पुत्र सोहनलाल गहलोत के रूप में हुई, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया तथा उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
- Advertisement -
इस कार्रवाई में नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ पुलिसकर्मी शेरसिंह, शीशराम, रामकिशन और प्रहलाद राम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
