बीकानेर जिले में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार, 30 जून 2026 को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न पंचायत समितियों की 17 ग्राम पंचायतों में इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि जिले की अलग-अलग पंचायत समितियों में निर्धारित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, जल, विद्युत, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर पंचायत समिति
- सुरधना चौहानान
- केसरदेसर जाटान
लूणकरणसर पंचायत समिति
- Advertisement -
- कपूरीसर
- गोपल्याण
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति
- जाखासर
- बापेऊ
कोलायत-हदां पंचायत समिति
- कोलायत
- खाखूसर
बज्जू पंचायत समिति
- मोडायत
पूगल पंचायत समिति
- गंगाजली
छत्तरगढ़ पंचायत समिति
- शेरपुरा
खाजूवाला पंचायत समिति
- 25 केवाईडी
नोखा पंचायत समिति
- चिताणा
- ढिंगसरी
- रायसर
- सिनियाला
ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ
ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाना है। शिविरों के दौरान पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण, आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े कार्य और विभागीय शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
