बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में डूंगर कॉलेज के सामने जयपुर रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया। घटना 14 जून की सुबह की बताई जा रही है।
भुट्टों का बास निवासी वीरेंद्र सिंह ने ऑल्टो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार, कार चालक ने गलत तरीके से वाहन चलाते हुए उनके मामा की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
