Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में तूफान का कहर, 100 से ज्यादा बिजली पोल टूटे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में तूफान का कहर, 100 से ज्यादा बिजली पोल टूटे
बीकानेर

बीकानेर में तूफान का कहर, 100 से ज्यादा बिजली पोल टूटे

editor
editor Published June 7, 2026
Last updated: 2026/06/07 at 10:49 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले में शनिवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। जिले के विभिन्न इलाकों से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। श्रीडूंगरगढ़, नोखा और पांचू क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि किसानों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

श्रीडूंगरगढ़ में तेज तूफान के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। वहीं क्षेत्र के एक वेयरहाउस को भी भारी नुकसान पहुंचा, जहां तेज हवाओं के कारण दीवारें ढह गईं और ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।

नोखा के पांचू क्षेत्र में भी तूफान ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार तेज आंधी के कारण 100 से अधिक बिजली के पोल टूट गए, जिससे सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।

तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों की तारबंदी, जालियां और चारों ओर बनाई गई बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई। कई स्थानों पर तेज हवाओं ने खेतों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह उखाड़ दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में बने पशु आश्रय स्थलों और रहवासी मकानों की टीन शेड से बनी छतें भी उड़ गईं। इसके कारण वहां रखा अनाज और अन्य कीमती सामान बारिश व तूफान की चपेट में आकर खराब हो गया।

एक स्थान पर मकान के पास खड़ी गाड़ी पर दीवार का हिस्सा गिरने से वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा खेतों और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में खेजड़ी, किकर और नीम के पेड़ जड़ से उखड़ गए या टूटकर गिर गए।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद आए इस भीषण तूफान ने कई परिवारों और किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।


Share News

editor June 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
बीकानेर
एमजीएसयू के रक्तदान उत्सव में जुटीं 83 यूनिट रक्त, बना नया रिकॉर्ड
बीकानेर
बीकानेर में तूफान का कहर, 100 से ज्यादा बिजली पोल टूटे
बीकानेर
कार्रवाई की सूचना लीक करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित
बीकानेर
एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका, सिलेंडर की कीमत फिर बढ़ी
बीकानेर
टायर फटते ही अनियंत्रित हुई कार, एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल
बीकानेर
डूंगर कॉलेज में शुरू होगा जर्मन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Published June 7, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू के रक्तदान उत्सव में जुटीं 83 यूनिट रक्त, बना नया रिकॉर्ड

Published June 7, 2026
बीकानेर

कार्रवाई की सूचना लीक करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित

Published June 7, 2026
बीकानेर

एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका, सिलेंडर की कीमत फिर बढ़ी

Published June 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?