Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डूंगर कॉलेज में शुरू होगा जर्मन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डूंगर कॉलेज में शुरू होगा जर्मन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
बीकानेर

डूंगर कॉलेज में शुरू होगा जर्मन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स

editor
editor Published June 6, 2026
Last updated: 2026/06/06 at 7:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जर्मन भाषा सीखने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार राज्य सरकार की फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल स्कीम के तहत महाविद्यालय में जर्मन भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा।

Contents
कौन कर सकता है आवेदन?केवल 30 सीटें उपलब्ध

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि इस पहल से बीकानेर और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को विदेशी भाषा सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार और उच्च शिक्षा के नए अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्राचार्य ने बताया कि जर्मन भाषा का यह सर्टिफिकेट कोर्स इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU), हैदराबाद द्वारा लाइव एवं ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा। कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 13 जून 2026 तक महाविद्यालय के कक्ष संख्या 22 में जमा करवाना होगा। आवेदन पत्र 6 जून 2026 की शाम से कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फीस रसीद को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -

कौन कर सकता है आवेदन?

राज्य पोषित विश्वविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत या पूर्व में नियमित विद्यार्थी रहे स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

वहीं निजी विश्वविद्यालयों और निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 2,000 रुपये शुल्क तय किया गया है।

इसके अतिरिक्त राजस्थान के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे निवासी, जिन्होंने नियमित विद्यार्थी के रूप में कक्षा 12 उत्तीर्ण की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इनके आवेदन तभी स्वीकार किए जाएंगे जब निर्धारित सीटों में स्थान रिक्त रहेगा। इस श्रेणी के लिए भी 2,000 रुपये शुल्क निर्धारित है।

केवल 30 सीटें उपलब्ध

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार कोर्स में अधिकतम 30 सीटें उपलब्ध हैं। चयनित विद्यार्थियों के लिए नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। कोर्स से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता की जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

यह पहल विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और विदेशी भाषाओं के माध्यम से करियर के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Share News

editor June 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

टायर फटते ही अनियंत्रित हुई कार, एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल
बीकानेर
डूंगर कॉलेज में शुरू होगा जर्मन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर
बीकानेर
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में योग जागरूकता सत्र आयोजित
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी-बारिश से बड़ा नुकसान, वेयरहाउस की दीवारें गिरीं
बीकानेर
बीकानेर: बस चालक से मारपीट, टिकट मशीन तोड़ी गई
बीकानेर
गंगाशहर में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, 100 पौधे लगाए गए
बीकानेर
प्री-मानसून बारिश से राजस्थान में राहत, 25 जिलों में अलर्ट जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

टायर फटते ही अनियंत्रित हुई कार, एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल

Published June 6, 2026
बीकानेर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर

Published June 6, 2026
बीकानेर

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में योग जागरूकता सत्र आयोजित

Published June 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज आंधी-बारिश से बड़ा नुकसान, वेयरहाउस की दीवारें गिरीं

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?