केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को एक दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी, सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। आगमन के बाद वे जिला कलक्ट्रेट के तत्वावधान में आयोजित मेगा साइक्लिंग कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे मेघवाल महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां पीएम-रूसा योजना के तहत निर्मित नवीन भवनों के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की जाएगी।
दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री डीआरएम कार्यालय में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान रेलवे विकास, यात्री सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
- Advertisement -
शाम 5:30 बजे अर्जुन राम मेघवाल वार्ड संख्या 57 में आयोजित धर्मगुरु द्वार उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजन से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों के बाद केंद्रीय मंत्री रात्रि 10:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
