Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एमजीएसयू के रक्तदान उत्सव में जुटीं 83 यूनिट रक्त, बना नया रिकॉर्ड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एमजीएसयू के रक्तदान उत्सव में जुटीं 83 यूनिट रक्त, बना नया रिकॉर्ड
बीकानेर

एमजीएसयू के रक्तदान उत्सव में जुटीं 83 यूनिट रक्त, बना नया रिकॉर्ड

editor
editor Published June 7, 2026
Last updated: 2026/06/07 at 10:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) में कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा आयोजित रक्तदान उत्सव 2026 उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। संत मीरा बाई सभागार में आयोजित इस विशेष शिविर में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान-महादान का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता रविशेखर मेघवाल रहे, जबकि कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुलसचिव यशपाल आहूजा, वित्त नियंत्रक देवेंद्र सिंह राठौड़, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. प्रभुदान चारण, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट, महासचिव सुभाष चंद्र सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। मंच संचालन रामावतार उपाध्याय ने किया।

मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कुलसचिव यशपाल आहूजा ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवता के मूल्यों का भी संवाहक है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक से डॉ. ऋषि माथुर और उनकी टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। यह आंकड़ा आयोजन समिति द्वारा तय किए गए 50 यूनिट के लक्ष्य से काफी अधिक रहा।

- Advertisement -

कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट ने कहा कि पहले रक्तदान शिविर के लिए 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के उत्साह से 83 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। मुख्य अतिथि रविशेखर मेघवाल ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए इसे मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम कहा।

विशिष्ट अतिथि बिशनाराम सियाग ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर होते हैं और सभी को मिलकर मानवता के हित में आगे आना चाहिए। कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित और कुलसचिव यशपाल आहूजा ने भी रक्तदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

रक्तदाताओं के लिए दूध, फल, अल्पाहार और प्रमाण-पत्र की विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन के सफल संचालन में विश्वविद्यालय परिवार और कर्मचारी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share News

editor June 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
बीकानेर
एमजीएसयू के रक्तदान उत्सव में जुटीं 83 यूनिट रक्त, बना नया रिकॉर्ड
बीकानेर
बीकानेर में तूफान का कहर, 100 से ज्यादा बिजली पोल टूटे
बीकानेर
कार्रवाई की सूचना लीक करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित
बीकानेर
एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका, सिलेंडर की कीमत फिर बढ़ी
बीकानेर
टायर फटते ही अनियंत्रित हुई कार, एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल
बीकानेर
डूंगर कॉलेज में शुरू होगा जर्मन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Published June 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तूफान का कहर, 100 से ज्यादा बिजली पोल टूटे

Published June 7, 2026
बीकानेर

कार्रवाई की सूचना लीक करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित

Published June 7, 2026
बीकानेर

एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका, सिलेंडर की कीमत फिर बढ़ी

Published June 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?