Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गंगाशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं से भी मारपीट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गंगाशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं से भी मारपीट
बीकानेर

गंगाशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं से भी मारपीट

editor
editor Published June 4, 2026
Last updated: 2026/06/04 at 4:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र स्थित श्रीरामसर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं के साथ मारपीट करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष की ओर से 61 वर्षीय रुपाराम सांखला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2 जून की रात उनका पुत्र दुलीचंद और महेश घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी परिवार के कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, सीसीटीवी कैमरे, टीवी और अन्य सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप भी लगाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार हमले में दुलीचंद और महेश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पहले गंगाशहर अस्पताल और बाद में पीबीएम अस्पताल भेजा गया। परिवादी ने घटना की सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अनु उर्फ अनिता ने भी थाने में मामला दर्ज कराया है। अनिता का आरोप है कि घर के सामने बने पगथिए को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन उनके भाई धनराज के साथ मारपीट की गई और जब परिवार की महिलाएं बीच-बचाव के लिए आईं तो उनके साथ भी लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया गया।

- Advertisement -

दूसरे पक्ष का दावा है कि मारपीट में कई महिलाओं को चोटें आई हैं, जबकि एक युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी है। शिकायत में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और कीमती सामान खो जाने की बात भी कही गई है।

गंगाशहर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कालूराम को सौंपी गई है।


Share News

editor June 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सड़क हादसे में मौत पर परिवार को 77 लाख मुआवजा
बीकानेर
रेल मदद पोर्टल पर 4042 शिकायतों का औसतन 15 मिनट में निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं से भी मारपीट
बीकानेर
होटल पर छापा, डोडा-पोस्त, शराब और नकदी बरामद
बीकानेर
अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी ई-मित्र सेवाएं, घर बैठे होंगे काम
देश-दुनिया
बीकानेरवासी रहें सतर्क, अगले तीन घंटे आंधी-ओलावृष्टि का खतरा
बीकानेर
राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए-डीआर बढ़ोतरी की सौगात
बीकानेर
सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

सड़क हादसे में मौत पर परिवार को 77 लाख मुआवजा

Published June 4, 2026
बीकानेर

रेल मदद पोर्टल पर 4042 शिकायतों का औसतन 15 मिनट में निस्तारण

Published June 4, 2026
बीकानेर

होटल पर छापा, डोडा-पोस्त, शराब और नकदी बरामद

Published June 4, 2026
बीकानेर

बीकानेरवासी रहें सतर्क, अगले तीन घंटे आंधी-ओलावृष्टि का खतरा

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?