बीकानेर। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने श्रीगंगानगर-नान्देड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 12440/12439 श्रीगंगानगर-नान्देड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
यह अतिरिक्त कोच श्रीगंगानगर से 29 मई 2026 को रवाना होने वाली ट्रेन तथा नान्देड से 31 मई 2026 को चलने वाली ट्रेन में लगाया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को आरक्षण और यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
