Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

editor
editor Published May 26, 2026
Last updated: 2026/05/26 at 11:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में सोशल मीडिया पर फर्जी ज्योतिष अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के खिलाफ साइबर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। मामले में जुड़े एक और आरोपी विकास भार्गव को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीकानेर की गोपेश्वरा बस्ती क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर भेजा है।

साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार इससे पहले इस मामले में बीकानेर के भार्गव मोहल्ला निवासी रजनीश भार्गव को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर “ज्योतिष गुरु किन्नर गुरु मां” और “एस्ट्रोलॉजर पूजा मां” जैसे नामों से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करते थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने वशीकरण और पूजा-पाठ के नाम पर उसकी फोटो मंगवाई और बाद में उन्हें एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी दी और इस तरीके से करीब 1.43 लाख रुपये ठग लिए।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में पिछले दो वर्षों में लगभग 60 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने एक महीने में करीब 300 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया और अब तक 65 से अधिक लोगों से ठगी करने की आशंका जताई जा रही है। एक अन्य आरोपी रवि भार्गव अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

- Advertisement -

Share News

editor May 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू

Published May 26, 2026
बीकानेर

संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी

Published May 26, 2026
बीकानेर

सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?