लूणकरणसर क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक महिला ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना वार्ड नंबर 3 के पास दोपहर के समय उस वक्त हुई जब जम्मूतवी ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी।
महिला के ट्रैक पर आने के बावजूद जम्मूतवी ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया और महिला की जान सुरक्षित रह गई।
समय रहते कार्रवाई के कारण घटना ने गंभीर रूप नहीं लिया, हालांकि मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
