बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में काम के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना 20 मई सुबह सूरजपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक के भाई जगदीश कुम्हार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई नरसिंह रोजाना की तरह काम पर गया हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार नरसिंह काम के दौरान मोटर चालू करने गया, तभी अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मकान मालिक और अन्य लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
