श्री कांत बिस्सा ने आंध्रप्रदेश के अमलापुरम में आयोजित 15वीं नेशनल सब जूनियर एवं जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 15 से 20 मई 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने सब जूनियर 120+ कैटेगरी में हिस्सा लिया।
राजस्थान टीम के कोच हंसराज किराडू ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री कांत बिस्सा ने ऑलओवर वर्ग में कांस्य पदक और डेडलिफ्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और शहर का नाम रोशन किया।
वे नियमित रूप से प्रिंस जिम में कोच सुनील कुमार व्यास और हंसराज किराडू के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिम संचालक सुशील कांत व्यास, किशन जी बिस्सा और आशीष ओझा सहित कई लोगों ने बधाई दी।
