विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया। अब कोटगेट से लेकर कोटगेट फाटक तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे क्षेत्र में जाम की समस्या को कम करने की कोशिश की जाएगी।
बैठक में कोटगेट और सांखला फाटक आरयूबी परियोजना को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रोजेक्ट का पूरा प्लान शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन उसे देखकर सुझाव दे सकें।
प्रशासन ने बताया कि यह प्रोजेक्ट वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत प्रस्तावित है और इसका कार्य जुलाई में शुरू होकर दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी शामिल होगा।
साथ ही, ट्रैफिक पुलिस को आगामी 15 दिनों में वन-वे व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर की यातायात समस्या में सुधार लाया जा सके।
