Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक
बीकानेर

पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक

editor
editor Published May 17, 2026
Last updated: 2026/05/17 at 11:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में नहरबंदी के बाद पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को जिला कलेक्टर Nishant Jain ने कलेक्ट्रेट सभागार में जलदाय विभाग, विद्युत निगम और इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी दो से तीन दिन तक जल वितरण व्यवस्था को लेकर पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति की मॉनिटरिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जलदाय विभाग और जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय मजबूत रखने के लिए कहा। उन्होंने बीछवाल और शोभासर जलाशय तक पानी पहुंचने की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम और बढ़ती जल आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने निचले स्तर तक की मशीनरी को सक्रिय रखने और अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने के लिए भी कहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल वितरण से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि हर समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह सक्रिय रखने और वहां प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने बीकेएसएल और विद्युत निगम के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण इलाकों में अंधड़ और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे ट्रांसफार्मर, बिजली पोल और अन्य उपकरणों की मरम्मत तुरंत करवाने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए सभी विभागों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। बैठक में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, राजेश पूनिया, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा, बीकेएसएल के सुरेंद्र चौधरी और जल संसाधन विभाग के अभियंता मौजूद रहे।


Share News

editor May 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

NTA द्वारा जारी FAQ पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स से चर्चा
बीकानेर शिक्षा
कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारम्भ
बीकानेर
पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में नए ट्यूबवेल का भूमि पूजन
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में चलाई साइकिल
बीकानेर
री-नीट 2026 की तैयारी को लेकर सिंथेसिस में दो दिवसीय मोटिवेशनल कार्यशाला संपन्न
बीकानेर शिक्षा
राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

NTA द्वारा जारी FAQ पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स से चर्चा

Published May 17, 2026
बीकानेर

कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारम्भ

Published May 17, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में नए ट्यूबवेल का भूमि पूजन

Published May 17, 2026
बीकानेर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में चलाई साइकिल

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?