बीकानेर। जिले में सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 7 मई को खारा टोल नाका के पास हुआ, जहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर ऊंट-गाड़े से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान रामचंद्र स्वामी के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के भाई महावीर दास ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार रामचंद्र स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान खारा टोल नाका के पास अचानक एक आवारा पशु सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंट-गाड़े से जा टकराई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
