राजस्थान में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्मी का असर रहा, जबकि दक्षिण-पूर्वी इलाकों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। रविवार को Rajasthan के भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और फलोदी में हीटवेव दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान Barmer में 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा Jaisalmer में 46.3 और Phalodi में 46 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बांसवाड़ा, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केन्द्र के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, जयपुर और भरतपुर के उत्तरी क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
