बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर रोड पर संदिग्ध हालात में घूम रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला के पास से बांग्लादेश से जुड़े दस्तावेज मिलने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने मजदूरी करने के उद्देश्य से यहां आने की बात कही है।
सीमावर्ती जिला होने के कारण जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला किन रास्तों से यहां पहुंची और क्या उसे किसी स्थानीय व्यक्ति या दलाल की मदद मिली थी। पुलिस महिला के कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जांच कर रही है। इससे पहले भी बॉर्डर क्षेत्र के ईंट-भट्टों और कृषि फार्मों में फर्जी पहचान के सहारे काम करने वाले घुसपैठियों के मामले सामने आ चुके हैं।
