बीकानेर। शहर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा पीछा कर स्कूटी छीनने का मामला सामने आया है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के गंगानगर चौराहे की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर वाहन लेकर फरार हो गए।
इस संबंध में जेएनवीसी क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 17 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार युवक उसका पीछा करते हुए आए और स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया।
प्रार्थी के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी उसकी स्कूटी छीनकर मौके से फरार हो गए। बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
