बीकानेर शहर में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला Bichhwal Police Station क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, परिवादी गुलाम दस्तीगर पुत्र यासीन खां, निवासी मोहल्ला नगरान, थाना सदर बीकानेर ने घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वारदात 2 मई की शाम करीब सात बजे धमड़ कांटे के पास पुल के सामने हुई बताई जा रही है।
रिपोर्ट में बताया गया कि चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू दिखाकर करीब 40 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
- Advertisement -
लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
