बीकानेर में एक ऑफिस का लॉकर तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेएनवीसी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
आरएस टोयोटा कंपनी के मैनेजर रामरतन सुथार ने रिपोर्ट दी कि 26 अप्रैल की रात को अज्ञात व्यक्ति जयपुर रोड स्थित कंपनी के कार्यालय में घुस गए। आरोपियों ने वहां रखे लॉकर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख 30 हजार रुपए नकद चुरा लिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
