बीकानेर में एमपी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगढ़ रेलवे अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान में चल रहे अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर दबिश दी गई, जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
थानाधिकारी विजेंद्र सीला के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मनोज, अजयपाल सिंह और अमीर खान को गिरफ्तार किया गया। मौके से कैसीनो में इस्तेमाल हो रही मशीनों को भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 12 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इस मामले में आरपीजीओ समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
