राजस्थान के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई से शुरू हो गए हैं, जो 15 मई तक किए जा सकेंगे।
आवेदन के बाद 19 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जबकि 20 मई को अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 25 मई तक शुल्क जमा कराना होगा और 27 मई को पहली प्रवेश सूची जारी की जाएगी।
जिन सीटों पर प्रवेश नहीं हो पाएगा, उनके लिए 29 मई से 4 जून तक पुनः आवेदन लिए जाएंगे। इन आवेदनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून को नई सूची जारी की जाएगी।
डिफॉल्टर विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रक्रिया रखी गई है, जिसमें 22 जून को प्रवेश सूची जारी होगी। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।
- Advertisement -
इस बार भी पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे विद्यार्थी घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
