Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Bijali > पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijaliबिजलीबीकानेर

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी

admin
admin Published April 17, 2026
Last updated: 2026/04/17 at 9:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अक्षय तृतीया पर सावधानी: पतंगबाजी में न करें चाइनीज डोर का इस्तेमाल, जानलेवा हो सकता है करंट….

सुरक्षा पर केंद्रित: “खुशियों में न पड़े खलल: बिजली की लाइनों से दूर उड़ायें पतंग, बीकेएसएल ने जारी की एडवाइजरी”

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट

– विद्युत खतरे से सावधानी रखते हुए उड़ाए पतंग, खुशियों में नहीं पड़े कोई खलल

- Advertisement -

बीकानेर। बीकानेर शहरवासियों के लिए अक्षय तृतीया पर पतंग महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। हर तरफ पतंगबाजी को लेकर लोगों में उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिल रहा है। लोग इस महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पतंगों व मांझे की बिक्री चरम पर है। खुशियों का यह महोत्सव पूरे आनंद के साथ समाप्त हो इसके लिए कुछ सावधानियां भी जरूरी है।

बिजली कंपनी बीकेएसएल ने पतंग महोत्सव के दौरान विद्युत सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लोग पतंग उड़ाने के लिए भूलकर भी चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करें।

यह मांझा यदि बिजली की लाइन को छू लेता है, तो पतंग उडा रहे व्यक्ति को जानलेवा झटका लग सकता है। चाइनीज मांझा में विद्युत सुचालक घातु मिश्रित होती है, पतंग उडाते समय भी यदि मांझा विद्युत लाइन को छू रहा है तो पतंग उडा रहे व्यक्ति को करंट लग सकता है। वहीं विद्युत लाइनों के दो तारों को एक सात मांझा छू जाने से लाइन में फाल्ट आ सकता है तथा घरों में भी हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित हो सकता है।

– विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाएं रखें

आमजन पतंग उड़ाते समय विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाएं रखें। यदि कोई पतंग विद्युत लाइन के तारों में फंस गई है, तो उसे या तो उतारने का प्रयास ही नहीं करें। अथवा लोहे अथवा एल्मूनियम के पाइप, सरिए या गीली लकड़ी आदि का तो उसे उतारने के लिए बिल्कुल भी उपयोग नहीं करें। ये सभी चीजे विद्युत सुचालक हैं और लाइन में फंसी पतंग को उतारते समय इनमें करंट प्रवाहित होने से जान माल का नुकसान हो सकता है।

– खुले मैदान में उडाएं पतंग

विद्युत लाइनों के आसपास पतंग उडाने से हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पतंग उडाते समय खुले मैदान का चुनाव करें। बच्चों को पतंग उडाते समय अकेला नहीं छोडें। बच्चों को समय-समय पर विद्युत खतरे से बचाव के लिए निर्देशित करते रहें। इस दौरान बिजली संबंधी व्यवधान होने पर उपभोक्ता कॉल सेंटर पर 0141-3532000 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकता है।

– पतंग लूटने के दौरान विद्युत तंत्र से दूर रहें

आम तौर पर बच्चों को इन दिनों पतंग कटने के बाद उसे लूटने के लिए सड़कों पर दौडते हुए देखा जा रहा है। पतंग लूटने के प्रयास में बच्चे यह तक नहीं देख रहे कि आगे वाहन आ रहा है या पास में ट्रांसफार्मर, पैनल बॉक्स आदि हैं। बच्चों को पतंग लूटने से मना करें। पतंगें कट कर विद्युत तंत्र पर अटक जाती है, या पतंगें कट कर जीएसएस परिसर आदि में चली जाती है। बच्चें विद्युत खतरे की परवाह किए बिना ही ऐसे खतरनाक स्थानों से भी पतंगे निकालने का प्रयास करते हैं, जो कभी भी जान लेवा हो सकता है। ऐसे में बच्चों पर पूरी नजर रखें तथा उन्हें विद्युत खतरों से बचाएं।


Share News

admin April 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश

Published April 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?