बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में गली नंबर 11, घड़सीसर में 19 मार्च को एक महिला की मौत का मामला सामने आया। युगेश्वर ङ्क्षसह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनकी पत्नी राजकुमारी ने अज्ञात पदार्थ का सेवन कर लिया।
इसके बाद महिला की तबीयत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी और पदार्थ की पहचान अभी की जा रही है।
