बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सीओ निकेत पारीक और थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के निर्देशन में की गई।
पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने लगातार प्रयास और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय गोपीचंद पुत्र छोगाराम मेघवाल निवासी रामसीसर छाजलनिया, सरदारशहर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है।
