Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एनएच-62 पर पराली से भरे ट्रक में आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एनएच-62 पर पराली से भरे ट्रक में आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू
बीकानेर

एनएच-62 पर पराली से भरे ट्रक में आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू

editor
editor Published January 31, 2026
Last updated: 2026/01/31 at 7:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पराली से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब तीन बजे पलाना और उदयरामसर के बीच उस समय हुई, जब ट्रक श्रीगंगानगर की ओर से आ रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक से लपटें उठती देख पास से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने तुरंत ट्रक चालक को आग लगने की जानकारी दी। चालक ने समय रहते वाहन रोक दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

पराली अधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे उसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझने के बाद भी ट्रक से लंबे समय तक धुआं उठता रहा।

इस हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद देशनोक थाने के हेड कांस्टेबल पूरण मल स्वामी ने पुलिस जाप्ते के साथ यातायात व्यवस्था संभाली और हाईवे पर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।

- Advertisement -

घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होते ही वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Share News

editor January 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बिजलीबीकानेर

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति

Published June 17, 2026
बीकानेर

रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला

Published June 17, 2026
बीकानेर

सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू

Published June 17, 2026
बीकानेर

क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार

Published June 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?