Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सदर थाने से ग्रामीण थानों में कांस्टेबलों का तबादला, उठे कई सवाल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सदर थाने से ग्रामीण थानों में कांस्टेबलों का तबादला, उठे कई सवाल
बीकानेर

सदर थाने से ग्रामीण थानों में कांस्टेबलों का तबादला, उठे कई सवाल

editor
editor Published January 30, 2026
Last updated: 2026/01/30 at 7:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के सदर पुलिस थाने में तैनात तीन कांस्टेबलों के अचानक ग्रामीण इलाकों में तबादले ने पुलिस महकमे और शहर में चर्चाओं को हवा दे दी है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर द्वारा जारी आदेश में कांस्टेबल अभिषेक, बाबूसिंह और रामरख को क्रमशः बज्जू, दंतौर और छत्तरगढ़ थानों में पदस्थ किया गया है।

यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले ही सदर थाना पुलिस ने भुट्टों का बास निवासी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रसीद उर्फ लाला के घर दबिश देकर 5.29 ग्राम एमडी ड्रग्स और करीब 17 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। इसी कार्रवाई के बाद तीनों कांस्टेबलों का ट्रांसफर होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस महकमे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों के पीछे शिकायतों की भूमिका मानी जा रही है। हालांकि अधिकारियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि तीनों को सदर थाने से हटाना तय था। उन्हें पुलिस लाइन भेजने के बजाय सीधे ग्रामीण थानों में भेजा गया, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

गौरतलब है कि भुट्टों का बास, सुभाषपुरा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस द्वारा यहां कई बार दबिश देकर मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

- Advertisement -

इस पूरे मामले में भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया पहले ही पुलिस की संभावित मिलीभगत के आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि नशे के नेटवर्क में शामिल पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल तीनों कांस्टेबलों का तबादला प्रशासनिक कार्रवाई बताया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर सवाल बने हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।



Share News

editor January 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
बीकानेर
बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत
बीकानेर
बीकानेर का Studybase स्टार्टअप Bharat Venture Summit में सम्मानित
बीकानेर
सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर
फड़बाजार में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरों से हिंसक झड़प
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी

Published April 27, 2026
बीकानेर

मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत

Published April 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?