Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब घर बैठे होगा वंचित पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अब घर बैठे होगा वंचित पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन
बीकानेर

अब घर बैठे होगा वंचित पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन

editor
editor Published January 30, 2026
Last updated: 2026/01/30 at 10:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े ऐसे लाभार्थी जिनका अब तक वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है, उनके लिए राहत की खबर है। अब यह सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही किया जा सकेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसके लिए फेस रिकॉग्निशन आधारित प्रक्रिया शुरू की है।

विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 2 लाख 58 हजार 593 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें वृद्धजन, विधवा, विशेष योग्यजन और कृषक वृद्धजन शामिल हैं। अब तक 2 लाख 15 हजार 429 लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 43 हजार 163 पेंशनर्स का सत्यापन अभी शेष है।

उन्होंने बताया कि शेष लाभार्थियों को 31 जनवरी तक वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। तय समय में सत्यापन नहीं होने पर जनवरी माह की पेंशन का भुगतान रोका जा सकता है।

पेंशनर्स ई-मित्र कियोस्क या ई-मित्र प्लस के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा ‘राजस्थान सोशल सिक्योरिटी पेंशन एंड आधार फेस आरडी’ मोबाइल ऐप के जरिए फेस रिकॉग्निशन से भी सत्यापन संभव होगा। इसके लिए किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कर पेंशनर के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा और पीपीओ नंबर दर्ज करना होगा।

- Advertisement -

पीपीओ नंबर डालते ही पेंशनर की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद लाइव फोटो कैप्चर कर आंखों की पुतलियों की मूवमेंट के माध्यम से पहचान की जाएगी। आधार डाटा से मिलान सफल होने पर सत्यापन पूरा हो जाएगा।

यदि किसी कारणवश ऐप या बायोमेट्रिक से सत्यापन नहीं हो पाता है, तो संबंधित उपखंड अधिकारी या विकास अधिकारी द्वारा पेंशन पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जा सकेगा। अंतिम विकल्प के रूप में पेंशनर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं कार्यालय में उपस्थित होना होगा, जहां दस्तावेजों की जांच के बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा में सभी लंबित पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।


Share News

editor January 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बिजलीबीकानेर

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति

Published June 17, 2026
बीकानेर

रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला

Published June 17, 2026
बीकानेर

सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू

Published June 17, 2026
बीकानेर

क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार

Published June 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?