Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अवैध रोड कट खोलने पर एफआईआर, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अवैध रोड कट खोलने पर एफआईआर, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
बीकानेर

अवैध रोड कट खोलने पर एफआईआर, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

editor
editor Published January 27, 2026
Last updated: 2026/01/27 at 9:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव ने अवैध रोड कट, ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में परिवहन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए। एडीएम प्रशासन ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एनएचएआई अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि जैसलमेर रोड पर करमीसर फांटे से एमजीएसयू तक और नाल ओवरब्रिज से नाल एयरपोर्ट तक पहले ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। वहीं एमजीएसयू से नाल ओवरब्रिज तक सड़क लाइट लगाने का प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा। एडीएम ने बताया कि यह क्षेत्र अब बीडीए के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आ चुका है, इसलिए प्रस्ताव को प्राथमिकता से स्वीकृत कर कार्य पूर्ण कराया जाए।

इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (IRAD) को लेकर डीआरएम महेश शर्मा ने बताया कि पेंडेंसी में लगातार कमी आ रही है। पीडब्ल्यूडी एनएच ने अपनी पेंडेंसी शून्य कर दी है, जबकि पीडब्ल्यूडी की केवल 9 प्रविष्टियां शेष हैं। हालांकि पुलिस की 302 और आरटीओ की 145 पेंडेंसी अभी भी लंबित हैं। एडीएम प्रशासन ने संबंधित विभागों को सात दिन के भीतर सभी प्रविष्टियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

बैठक में पीडब्ल्यूडी एनएच अधिकारियों ने बताया कि डूंगरगढ़ और सेरूणा क्षेत्र में दुर्घटनाओं को देखते हुए कुछ रोड कट बंद किए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन्हें दोबारा खोल दिया गया। इस पर एडीएम प्रशासन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अवैध रोड कट तुरंत बंद किए जाएं और यदि कोई व्यक्ति दोबारा कट खोलता है तो संबंधित थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।

ट्रैफिक इंचार्ज नरेश निर्वाण ने अंबेडकर सर्किल पर सड़क निर्माण के बावजूद गड्ढे होने और सड़क के मोटरेबल नहीं होने की समस्या रखी। इस पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जयपुर रोड से श्रीडूंगरगढ़ तक एनएच से जुड़ने वाली सभी कनेक्टिंग सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की जानकारी भी दी गई। चिकित्सा विभाग ने बताया कि टोल प्लाजा पर लगाए गए नेत्र जांच शिविरों में नवंबर माह में 232 वाहन चालकों की आंखों की जांच कर 58 को चश्मे वितरित किए गए, जबकि दिसंबर में 344 चालकों की जांच कर 31 को चश्मे दिए गए।


Share News

editor January 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
बीकानेर
बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत
बीकानेर
बीकानेर का Studybase स्टार्टअप Bharat Venture Summit में सम्मानित
बीकानेर
सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर
फड़बाजार में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरों से हिंसक झड़प
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी

Published April 27, 2026
बीकानेर

मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत

Published April 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?