Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर सांसद मेघवाल की पहल: 75 गांवों में 1640 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर सांसद मेघवाल की पहल: 75 गांवों में 1640 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी
बीकानेर

बीकानेर सांसद मेघवाल की पहल: 75 गांवों में 1640 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी

editor
editor Published January 4, 2026
Last updated: 2026/01/04 at 6:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल की एक और पहल के तहत संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद से 1640 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने और रात के समय आवागमन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान लोगों ने गांवों के प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग की व्यवस्था की मांग की थी। इसे ध्यान में रखते हुए देश की प्रमुख कंपनियों के सीएसआर मद से यह कार्य शुरू किया गया है।

सोलर लाइटें लगाने का वितरण:

  • नोखा विधानसभा क्षेत्र: पांचू, काकड़ा, रोड़ा में 30-30 लाइटें, किसनासर, सारुंडा, रासीसर पुरोहितान, हिम्मटसर, सलुंडिया, उड़सर, धूपालिया, कुदसू, रातडिया, चरकड़ा, रासीसर और शोभाणा में 20-20 लाइटें।

    - Advertisement -
  • श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र: पूनरासर, पुंदलसर, मोमासर में 30-30, कितासर विदावतान, केऊ, हेमासर, झंझेउ, रीडी, जोधासर, दुलचासर, भोजास, आडसर, सूरजनसर, जैसलसर और बेनिसर में 20-20 लाइटें।

  • लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र: सिंथल, कालू, महाजन में 30-30, जोगियासन, मकड़ासर, फूलदेसर, धीरेरा स्टेशन, खारड़ा, बामनवाली, सहजरासर, नाथूसर, घेसुरा, मलकीसर, करणीसर और कंकड़वाला में 20-20 लाइटें।

  • खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र: छत्तरगढ़, नालबड़ी में 30-30, कानासर, उदासर, चार बीएम सरदारपुरा, फलावाली, भुट्टों का कुआं, खारा, धोलेरा, हुसंगसर, पार्वती तलाई, आशापुरा, दंतोर, बल्लर और जयमलसर में 20-20 लाइटें।

  • अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र (श्रीगंगानगर जिला): नई घड़साना मंडी, रावला 8 पीएसडी-बी तथा दो एसटीआर में 30-30 लाइटें, वहीं 3 एमएलडीबी, 2 एलएमबी, 7 केएनडी, 3 एसटीआर, 1 एमएलकेसी जालवाली, 15 केएनडी-बी, 12 केडी गुजारी, 11 केएनडीबी, 5 बीडीबी, 13 केएनडीसी, 4 एलएम और 14 के में 20-20 लाइटें लगाई जाएंगी।

मेघवाल ने कहा कि यह कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही सभी लाइटें लगाई जाएंगी। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण जीवन में सुविधा और जीवन की गुणवत्ता भी सुधरेगी।


Share News

editor January 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा
देश-दुनिया
लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बीकानेर
बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार
बीकानेर
टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग
बीकानेर
उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा
बीकानेर
बीकानेर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन
बीकानेर
बीकानेर फड़ बाजार में रुपये न देने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार

Published April 28, 2026
बीकानेर

टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग

Published April 28, 2026
बीकानेर

उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा

Published April 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?