Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर: बकरी चराने के विवाद में महिला को टांके में गिराकर जानलेवा हमला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर: बकरी चराने के विवाद में महिला को टांके में गिराकर जानलेवा हमला
बीकानेर

बीकानेर: बकरी चराने के विवाद में महिला को टांके में गिराकर जानलेवा हमला

editor
editor Published January 2, 2026
Last updated: 2026/01/02 at 6:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर जिले के हंदां थाना क्षेत्र में बकरी चराने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक महिला को गंभीर चोटें आईं और उसे जान से मारने की नीयत से पानी के टांके में धकेल दिया गया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात बीते 28 दिसंबर को सामने आई। हंदां थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में, पीड़ित महिला हीरा देवी ने बताया कि उनके पति अपनी बकरियां पास के एक खेत में चराने गए थे। इसी बात को लेकर पड़ोसी दुर्गाराम, उसकी पत्नी, और जेठी देवी ने उनके पति को भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया।

जब हीरा देवी ने अपने पति को गाली देने का विरोध किया और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी पक्ष आग बबूला हो उठा। उन्होंने न सिर्फ हीरा देवी के साथ बूरी तरीके से मारपीट की और उनपर जानलेवा हमला कर दिया, बल्कि उन्हें पास ही स्थित पानी के एक टांके में भी गिरा दिया। आरोपियों ने महिला को टांके में धकेलने के बाद मौके से तुरंत फरार हो गए।

टांके के गहरे पानी में गिरने के बाद, महिला ने अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और तुरंत महिला को टांके से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी।

- Advertisement -

पीड़िता की शिकायत के आधार पर, हंदां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी दुर्गाराम, उसकी पत्नी और जेठी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


Share News

editor January 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा
देश-दुनिया
लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बीकानेर
बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार
बीकानेर
टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग
बीकानेर
उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा
बीकानेर
बीकानेर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन
बीकानेर
बीकानेर फड़ बाजार में रुपये न देने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार

Published April 28, 2026
बीकानेर

टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग

Published April 28, 2026
बीकानेर

उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा

Published April 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?