Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: स्थाई सब्जी मंडी की मांग, ठेला संचालकों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > स्थाई सब्जी मंडी की मांग, ठेला संचालकों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर

स्थाई सब्जी मंडी की मांग, ठेला संचालकों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

editor
editor Published January 1, 2026
Last updated: 2026/01/01 at 5:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। गंगाशहर उपनगर में सब्जी ठेला संचालकों को स्थाई स्थान आवंटित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ठेला संचालकों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि गंगाशहर क्षेत्र में सब्जी मंडी के नाम से एक स्थाई स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि सभी ठेले एक ही जगह लग सकें और रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिल सके।

इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नंदू गहलोत ने कहा कि गंगाशहर बाजार में सब्जी ठेलों को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। कभी यातायात तो कभी अतिक्रमण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई होती है, जिसका सीधा असर छोटे ठेला संचालकों पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीमें अतिक्रमण के नाम पर बार-बार ठेलों को हटाती हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

Contents
आवंटन की प्रक्रिया फाइलों में अटकीअतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी

आवंटन की प्रक्रिया फाइलों में अटकी

निवर्तमान पार्षद नंदू गहलोत ने बताया कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए पहले भी प्रयास किए गए थे। नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी के लिए जगह चिन्हित कर आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वह फाइल कागजों में ही दबकर रह गई। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में आधा दर्जन खसरा नंबरों को लेकर सब्जी मंडी के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी

ठेला संचालकों का कहना है कि जब भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलता है, सबसे पहले कार्रवाई उन्हीं पर होती है। कई बार ठेलों को तोड़ दिया जाता है, जिससे रोज कमाकर जीवनयापन करने वाले लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। उनका कहना है कि अगर एक स्थाई सब्जी मंडी बना दी जाए, तो यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।

- Advertisement -


Share News

editor January 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

NTA द्वारा जारी FAQ पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स से चर्चा
बीकानेर शिक्षा
कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारम्भ
बीकानेर
पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में नए ट्यूबवेल का भूमि पूजन
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में चलाई साइकिल
बीकानेर
री-नीट 2026 की तैयारी को लेकर सिंथेसिस में दो दिवसीय मोटिवेशनल कार्यशाला संपन्न
बीकानेर शिक्षा
राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

NTA द्वारा जारी FAQ पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स से चर्चा

Published May 17, 2026
बीकानेर

कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारम्भ

Published May 17, 2026
बीकानेर

पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक

Published May 17, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में नए ट्यूबवेल का भूमि पूजन

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?