Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोलर प्लांट के नाम पर खेजड़ी की कटाई, मोमासर में 29 हरे पेड़ काटे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सोलर प्लांट के नाम पर खेजड़ी की कटाई, मोमासर में 29 हरे पेड़ काटे
बीकानेर

सोलर प्लांट के नाम पर खेजड़ी की कटाई, मोमासर में 29 हरे पेड़ काटे

editor
editor Published December 17, 2025
Last updated: 2025/12/17 at 2:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जिले में सोलर परियोजनाओं के नाम पर राज्य वृक्ष खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर गांव से धीरदेसर जाने वाले कच्चे रास्ते का है, जहां मंगलवार रात खेजड़ी के 29 हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण युवा मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध जताया।

Contents
पश्चिमी राजस्थान में पर्यावरण पर बढ़ता संकटसख्त कानून की मांग, लेकिन कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों के अनुसार, मोमासर से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर धीरदेसर मार्ग पर एक सोलर प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सोलर कंपनी ने लगभग 150 बीघा जमीन ली है और उसी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 16 खेजड़ी के कटे हुए पेड़ वहीं पड़े मिले, जबकि 13 पेड़ों को काटकर वहां से उठा लिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की ओर से बीरबल पूनियां, मनीराम सारण, हेमराज जाखड़, लक्ष्मण पूनियां और बाबूलाल पूनियां सहित कई युवाओं ने इस कटाई पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही चार सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया। चूंकि भूमि राजस्व विभाग के अधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी।

- Advertisement -

पश्चिमी राजस्थान में पर्यावरण पर बढ़ता संकट

यह घटना कोई अकेला मामला नहीं है। पूरे पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। सोलर प्लांट के नाम पर जिले भर में हजारों खेजड़ी के पेड़ काटे जा चुके हैं। वर्ष 2025 में ही जिले के जयमलसर और कावनी क्षेत्र में दस हजार से अधिक खेजड़ी के पेड़ कटने के मामले सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा छत्तरगढ़, पुगल, बज्जू और खाजूवाला इलाकों में भी बड़ी संख्या में खेजड़ी की कटाई हुई है। लाखूसर में हुई कटाई का मामला राज्यभर में चर्चा का विषय बना, जिसके बाद बीकानेर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण प्रेमियों ने लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन किया।

सख्त कानून की मांग, लेकिन कार्रवाई नहीं

पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि खेजड़ी राजस्थान का राज्य वृक्ष है और इसकी कटाई पर सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। कई जगह विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हुए, लेकिन न तो अब तक प्रभावी कानून बन पाया और न ही खेजड़ी की कटाई पर रोक लग सकी है। लगातार हो रही इस कटाई ने मरुस्थलीय क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share News

editor December 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित

Published April 29, 2026
बीकानेर

सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज

Published April 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला

Published April 29, 2026
बीकानेर

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

Published April 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?