Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: PBM में सुरक्षा सुधार के लिए सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी सिस्टम की शुरुआत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > PBM में सुरक्षा सुधार के लिए सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी सिस्टम की शुरुआत
बीकानेर

PBM में सुरक्षा सुधार के लिए सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी सिस्टम की शुरुआत

editor
editor Published November 24, 2025
Last updated: 2025/11/24 at 11:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में लगातार बढ़ती अव्यवस्था, चोरी और मरीजों के परिजनों के साथ होने वाली जेबकटी की घटनाओं ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। अब हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक उन्नत सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी एक्सेस सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पूरे कैंपस की निगरानी एक ही कंट्रोल रूम से की जाएगी।

मरदाना विंग में इसके लिए एक आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां बड़ी स्क्रीन पर अस्पताल के प्रत्येक हिस्से की लाइव फुटेज देखी जा सकेगी। अभी अस्पताल परिसर में 34 स्थानों पर कुल 239 कैमरे सक्रिय हैं, जिनकी मॉनिटरिंग भी इसी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने 150 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इनमें से कुछ कैमरे नई लोकेशन पर लगाए जाएंगे, जबकि कई पुराने कैमरों को हटाकर हाई-क्वालिटी कैमरे लगाए जाएंगे।

कंट्रोल रूम में चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के लिए तीन शिफ्टों में गार्ड नियुक्त किए जाएंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या घटना की स्थिति में सुरक्षा कर्मी तुरंत पीबीएम अधीक्षक, नोडल अधिकारी और पुलिस चौकी को सूचना देंगे।

- Advertisement -

इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी के तहत 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। पूर्व में प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह योजना ठंडी पड़ी हुई थी, लेकिन अधीक्षक का पदभार संभालने के बाद डॉ. बी.सी. घीया ने इस मामले में गंभीरता दिखाई और प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि नई निगरानी व्यवस्था से चोरी, जेबकटी और मारपीट जैसी घटनाओं में कमी आएगी और मरीजों के लिए अधिक सुरक्षित माहौल तैयार होगा।


Share News

editor November 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें

Published June 21, 2026
बीकानेर

खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर

Published June 21, 2026
बीकानेर

सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात

Published June 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति

Published June 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?