Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में SIR-2026 अभियान को नई गति, 2.37 करोड़ प्रपत्र डिजिटाइज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में SIR-2026 अभियान को नई गति, 2.37 करोड़ प्रपत्र डिजिटाइज
बीकानेर

राजस्थान में SIR-2026 अभियान को नई गति, 2.37 करोड़ प्रपत्र डिजिटाइज

editor
editor Published November 21, 2025
Last updated: 2025/11/21 at 5:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को जबरदस्त रफ्तार मिली है। 4 नवंबर से चल रहे इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं, जिनका तेज गति से डिजिटाइजेशन ECINET प्रणाली पर किया जा रहा है। अब तक कुल 2.37 करोड़ गणना प्रपत्र ECINET पर अपलोड हो चुके हैं, जो राजस्थान को देश के बड़े राज्यों में 44% डिजिटाइजेशन के साथ शीर्ष स्थान पर ला खड़ा करता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के 78 BLOs ने 19 नवंबर तक अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया है और उन्हें जल्द ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने voters.eci.gov.in पर नई सर्च सुविधा शुरू की है, जिससे मतदाता अपने या अपने रिश्तेदार के नाम से पिछली SIR मतदाता सूची की जानकारी आसानी से खोज सकेंगे। यह नई सुविधा मतदाता और BLO दोनों के लिए मैपिंग प्रक्रिया को सरल एवं तेज बनाएगी। जिन मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो जाएगी, उन्हें SIR के दौरान किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होगी।

राजस्थान के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों — मरुस्थल, पहाड़ी, मैदानी और नहरी इलाकों में भी BLO ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिलेवार प्रगति की बात करें तो बाड़मेर 58% डिजिटाइजेशन के साथ पहले स्थान पर है, वहीं सलूंबर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, फलोदी, झालावाड़ और भरतपुर 50% से अधिक डिजिटाइजेशन के साथ अग्रणी जिलों में शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी बाड़मेर 64%, रायसिंहनगर, बाड़ी और वैर 60% से अधिक डिजिटाइजेशन के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

- Advertisement -

राजस्थान ऑनलाइन गणना प्रपत्र जमा करने में भी देश के अग्रणी राज्यों में है। आयोग ने SIR प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर हेल्पलाइन, कॉल सेंटर, हेल्प डेस्क, गाइडलाइन तथा पब्लिक असिस्टेंस सेंटर विकसित किए हैं। इसके अलावा SVEEP कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेज गतिविधियां, सोशल मीडिया और पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर वृद्ध, दिव्यांग, प्रवासी मजदूर, अशिक्षित और PVTG समुदाय को भी मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे BLOs की दैनिक समीक्षा करें, कार्य में आ रही कठिनाइयों का त्वरित समाधान करें और जरूरत पड़ने पर वालंटियर्स की मदद लेकर कार्य को समय पर पूरा करें।


Share News

editor November 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें

Published June 21, 2026
बीकानेर

खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर

Published June 21, 2026
बीकानेर

सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात

Published June 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति

Published June 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?