Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
बीकानेर

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

editor
editor Published November 19, 2025
Last updated: 2025/11/19 at 6:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती के अवसर पर शहर और देहात कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से पब्लिक पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेकर उन्हें स्मरण किया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी नीतियों, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा को याद किया।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, लूनकरणसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, एड. जगदीश शर्मा, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, गजेन्द्र सांखला, पूर्व यूआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद, भूदान बोर्ड सदस्य जितेन्द्र नायक, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित सोच का प्रतीक रहा। उन्होंने बताया कि अन्याय और निरंकुशता के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा कांग्रेसजनों को इंदिरा गांधी के नेतृत्व से मिलती है।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली, मजबूत विदेशी नीति और समावेशी विकास की दिशा दी। उनके नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रभावी पहचान स्थापित की।

- Advertisement -

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का अदम्य साहस और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा कांग्रेसजनों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए उनका बलिदान भारतीय राजनीति के इतिहास में अमिट रहेगा।

डॉ. राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री को आयरन लेडी यूं ही नहीं कहा गया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके निर्णयों ने देश को नई दिशा दी और भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित किया।

जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में एड. जगदीश शर्मा, जियाउर रहमान, गजेन्द्र सांखला, मकसूद अहमद, जितेन्द्र नायक, शशिकला राठौड़ और सिंवरी चौधरी सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


Share News

editor November 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें

Published June 21, 2026
बीकानेर

खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर

Published June 21, 2026
बीकानेर

सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात

Published June 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति

Published June 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?