Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मंत्री सुमित गोदारा की पहल पर बिजली जन सुनवाई शिविर आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मंत्री सुमित गोदारा की पहल पर बिजली जन सुनवाई शिविर आयोजित
बीकानेर

मंत्री सुमित गोदारा की पहल पर बिजली जन सुनवाई शिविर आयोजित

editor
editor Published November 10, 2025
Last updated: 2025/11/10 at 5:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की पहल पर सोमवार को एकदिवसीय जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नापासर सहायक अभियंता कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मंत्री सुमित गोदारा के निजी सहायक कृष्ण पारीक, भाजपा देहात उपाध्यक्ष जसवंत दैया, देहात मंत्री राजाराम ओझा, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास कस्बा, भाजपा मंडल महामंत्री डूंगरदान चारण, तथा बिजली विभाग के अधिकारी के.के. कस्बा, सहायक अभियंता कपिल गुप्ता और कनिष्ठ अभियंता निखिल आचार्य उपस्थित रहे।

मंत्री के निजी सचिव कृष्ण पारीक ने बताया कि मंत्री गोदारा के निर्देशानुसार लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के चारों केंद्रों — बीकानेर ग्रामीण, नापासर, लूणकरणसर और महाजन — में एक साथ ऐसे जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

शिविर के दौरान ट्रांसफार्मर खराबी, पोल बदलने, नए बिजली कनेक्शन, वोल्टेज उतार-चढ़ाव जैसी कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, जिन मामलों के समाधान में समय लगना था, उनके आवेदन लेकर शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया गया।

- Advertisement -

भाजपा देहात उपाध्यक्ष जसवंत दैया ने बताया कि अधिकांश ग्रामीणों की बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। मंत्री सुमित गोदारा ने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी है ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को राहत मिल रही है और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ रही है।


Share News

editor November 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें

Published June 21, 2026
बीकानेर

खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर

Published June 21, 2026
बीकानेर

सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात

Published June 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति

Published June 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?