Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: क्या लाइसेंस निरस्तीकरण से थमेगी मौतों की रफ्तार?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: क्या लाइसेंस निरस्तीकरण से थमेगी मौतों की रफ्तार?
बीकानेर

बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: क्या लाइसेंस निरस्तीकरण से थमेगी मौतों की रफ्तार?

editor
editor Published November 5, 2025
Last updated: 2025/11/05 at 6:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर और आसपास के हाईवे बने मौत का जाल, हादसों की वजह सिर्फ ड्राइविंग नहीं, व्यवस्था भी जिम्मेदार

बीकानेर। हाल के दिनों में बीकानेर और उसके आसपास के हाइवे पर हुए लगातार सड़क हादसों ने लोगों को गहराई से झकझोर दिया है। सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी चालकों के लाइसेंस निरस्त करने और सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। मगर बड़ा सवाल यह है — क्या सिर्फ लाइसेंस रद्द करने से सड़क हादसे रुक जाएंगे?
लॉयन एक्सप्रेस की पड़ताल में यह सामने आया कि सड़क हादसों के पीछे चालक की गलती से कहीं अधिक कारण सड़क ढांचे की कमजोरियां, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और परिवहन विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली हैं।

Contents
बीकानेर और आसपास के हाईवे बने मौत का जाल, हादसों की वजह सिर्फ ड्राइविंग नहीं, व्यवस्था भी जिम्मेदारबीकानेर को जोड़ने वाली चार प्रमुख सड़कें, तीन सबसे असुरक्षित1. जयपुर रोड – बीकानेर से रतनगढ़ तक हादसों का सिलसिला जारी2. गंगानगर रोड – बीकानेर से लूणकरणसर तक जानलेवा ओवरटेकिंग3. जोधपुर-नागौर रोड – बीकानेर से नोखा के बीच सबसे अधिक दुर्घटनाएं4. जैसलमेर रोड – सुरक्षित यात्रा का उदाहरणभारतमाला एक्सप्रेस हाइवे पर भी बढ़ रहे हादसेट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही ने बढ़ाई मुश्किलविशेषज्ञों की राय

बीकानेर को जोड़ने वाली चार प्रमुख सड़कें, तीन सबसे असुरक्षित

1. जयपुर रोड – बीकानेर से रतनगढ़ तक हादसों का सिलसिला जारी

बीकानेर से निकलने वाली यह मुख्य सड़क बिना डिवाइडर के सीकर तक जाती है। भारी ट्रैफिक, ओवरलोड वाहन और सड़क पर घूमते पशु इस मार्ग को मौत का गलियारा बना चुके हैं। जानकारों का कहना है कि अगर सड़क को सिक्स लेन किया जाए और डिवाइडर लगाया जाए तो हादसों में 40% तक कमी आ सकती है।

2. गंगानगर रोड – बीकानेर से लूणकरणसर तक जानलेवा ओवरटेकिंग

इस मार्ग पर चौड़ाई बेहद कम है और डिवाइडर नहीं होने के कारण ओवरटेक के दौरान अधिकांश हादसे होते हैं। आवारा पशुओं की वजह से रात में खतरा और बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तारबंदी और डिवाइडर से यह मार्ग सुरक्षित बन सकता है।

3. जोधपुर-नागौर रोड – बीकानेर से नोखा के बीच सबसे अधिक दुर्घटनाएं

इस पुराने ढांचे पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क चौड़ी नहीं होने के कारण वाहन आमने-सामने भिड़ जाते हैं। बीकानेर से देशनोक के बीच बने कुछ ओवरब्रिजों की बनावट भी बेहद खतरनाक है। इन्हें सुधारना और संकेतक बोर्ड लगाना जरूरी है।

- Advertisement -

4. जैसलमेर रोड – सुरक्षित यात्रा का उदाहरण

फोर लेन, मजबूत डिवाइडर और आवारा पशुओं की रोकथाम की बेहतर व्यवस्था के कारण यह मार्ग अपेक्षाकृत सुरक्षित है। पहले यह भी दुर्घटना-प्रवण था, लेकिन संरचनात्मक सुधारों ने इसे बीकानेर का सबसे सुरक्षित हाईवे बना दिया है।


भारतमाला एक्सप्रेस हाइवे पर भी बढ़ रहे हादसे

बीकानेर क्षेत्र से गुजरने वाला भारतमाला एक्सप्रेस हाइवे अपनी बेहतरीन बनावट के बावजूद हादसों का केंद्र बन गया है। सड़क किनारे बने अवैध ढाबे और नशा बेचने वालों की गतिविधियां हादसों का बड़ा कारण हैं। चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे रात के समय टक्करें होती हैं।


ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही ने बढ़ाई मुश्किल

बीकानेर में ट्रैफिक व्यवस्था केवल चालान तक सीमित रह गई है। हादसों के बाद कुछ दिन जांच और कार्रवाई होती है, फिर सब सामान्य हो जाता है। रात को हाइवे नाकों पर ओवरलोड ट्रकों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं, जिनमें कई वाहनों पर नंबर तक नहीं होते। इसके बावजूद निगरानी का अभाव बना हुआ है।


विशेषज्ञों की राय

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि लाइसेंस निरस्त करना एक जरूरी कदम है, लेकिन यह समस्या का पूरा समाधान नहीं है। जब तक सड़क ढांचे को मजबूत नहीं किया जाता, निगरानी व्यवस्था सख्त नहीं बनती और ट्रैफिक पुलिस को जवाबदेह नहीं किया जाता, तब तक हादसे रुकना मुश्किल है।


Share News

editor November 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर
एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
बीकानेर
बीकानेर में 5 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें समय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई

Published May 4, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में

Published May 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी

Published May 4, 2026
बीकानेर

एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की

Published May 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?