Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में जल्द शुरू होगी सोलर योजना के लिए पंजीयन सुविधा, उपभोक्ताओं को लाभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में जल्द शुरू होगी सोलर योजना के लिए पंजीयन सुविधा, उपभोक्ताओं को लाभ
बीकानेर

बीकानेर में जल्द शुरू होगी सोलर योजना के लिए पंजीयन सुविधा, उपभोक्ताओं को लाभ

editor
editor Published October 23, 2025
Last updated: 2025/10/23 at 9:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब वे भी शीघ्र ही मुख्यमंत्री निःशुल्क विद्युत योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने हेतु पंजीकरण करा सकेंगे। सीईएससी राजस्थान ने शहर को इस योजना से जोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बीकानेर के उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली योजना के साथ सौर ऊर्जा प्रणाली का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत 1.1 किलोवाट की सोलर यूनिट स्थापित करने पर ₹17,000 का अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की पीएम सूर्यघर योजना के तहत ₹33,000 की अतिरिक्त सब्सिडी भी उपलब्ध होगी। यानी उपभोक्ताओं को कुल ₹50,000 तक का लाभ मिल सकेगा।

सीईएससी राजस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य घरों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली बिलों में कमी लाना है। अब बीकानेर के पंजीकृत उपभोक्ताओं को भी सोलर यूनिट लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।

जो उपभोक्ता 3 किलोवाट से अधिक क्षमता की सोलर यूनिट लगाना चाहते हैं, उन्हें पीएम सूर्यघर योजना के तहत अधिकतम ₹78,000 तक की केंद्रीय सब्सिडी मिलेगी, जबकि राज्य सरकार की ओर से ₹17,000 का अतिरिक्त लाभ अलग से प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -

अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बीकानेर शहर के घरेलू उपभोक्ता सीधे पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इससे न केवल बिजली पर निर्भरता घटेगी, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।


Share News

editor October 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट टारगेट बैच 29 जून से, मेगा स्कॉलरशिप का अवसर
बीकानेर
बीकानेर के हमजा खान का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
बीकानेर
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर
पूगल ग्रामीण सेवा शिविर में 218 राजस्व रिकॉर्ड अशुद्धियां सुधारी गईं
बीकानेर
बीकानेर में जाली नोट मामले का सातवां आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सिंथेसिस में नीट टारगेट बैच 29 जून से, मेगा स्कॉलरशिप का अवसर

Published June 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर के हमजा खान का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

Published June 22, 2026
बीकानेर

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

Published June 22, 2026
बीकानेर

पूगल ग्रामीण सेवा शिविर में 218 राजस्व रिकॉर्ड अशुद्धियां सुधारी गईं

Published June 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?