Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में 14 अगस्त को आएंगे सीएम भजनलाल, भाजपा कोर कमेटी ने की तैयारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में 14 अगस्त को आएंगे सीएम भजनलाल, भाजपा कोर कमेटी ने की तैयारी
बीकानेरराजनीति

बीकानेर में 14 अगस्त को आएंगे सीएम भजनलाल, भाजपा कोर कमेटी ने की तैयारी

editor
editor Published August 11, 2025
Last updated: 2025/08/11 at 9:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक बीकानेर संभाग मुख्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसान आयोग अध्यक्ष व संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य नेताओं ने दौरे से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

जनसभा और स्मृति दिवस कार्यक्रम

सी.आर. चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 अगस्त को सुबह 11 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर जनता को संबोधित करेंगे और देश के बंटवारे से जुड़ी पीड़ा व उससे हुए विस्थापन के दर्द को साझा करेंगे।

सीमा पर जवानों से संवाद

- Advertisement -

कार्यक्रम प्रभारी व धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री खाजूवाला सीमा के कोडेवाला पोस्ट पर बीएसएफ जवानों से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व मुलाकात करेंगे और उनके साथ संवाद करेंगे।

जनसभा में व्यापक भागीदारी

पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि जनसभा में बीकानेर जिले की सभी विधानसभाओं से आमजन पहुंचेंगे। इसके लिए जिला पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा, पार्षदों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की बैठकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

स्थल निरीक्षण और तैयारी

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोर कमेटी ने पॉलिटेक्निक मैदान का दौरा किया और तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह बीकानेर के लिए गर्व का विषय है कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री यहां आएंगे।

बैठक में विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, प्रधान कानाराम गोदारा, राजकुमार कसवा, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना, श्याम सिंह हांडला, कौशल शर्मा, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, मीडिया संयोजक मनीष सोनी और कमल गहलोत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor August 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग

Published June 2, 2026
बीकानेर

परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र

Published June 2, 2026
बीकानेर

नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज

Published June 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा

Published June 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?